प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे का उत्तराधिकारी कौन- कानून मंत्री

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे का उत्तराधिकारी कौन- कानून मंत्री

नई दिल्ली : प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे के सेवानिवृत्त होने में एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में सरकार ने नए सीजेआई की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उनसे अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा है. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत नाम की सिफारिश मिलने के बाद कानून मंत्री उसे प्रधानमंत्री के समक्ष रखते हैं. जो राष्ट्रपति को नियुक्ति के विषय में सलाह देते हैं. सीजेआई बोबडे के बाद न्यायमूर्ति एन वी रमण शीर्ष न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं.

न्यायमूर्ति रमण का उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।