एक महीने में सैनिक कल्याण पर करेंगे बड़ा कामःजोशी

  • देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ा ऐलान किया है। गणेश जोशी ने कहा कि वह 1 महीने के अंदर सैनिकों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वो सैनिक पृष्ठभूमि से आते हैं और उनकी रुचि सैनिक कल्याण में सबसे ज्यादा है। सैनिकों के प्रति उनकी सबसे ज्यादा संवेदनाएं हैं। गणेश जोशी ने कहा कि विभागों को लेकर उनकी एक ही इच्छा है कि सैनिक बाहुल्य राज्य उत्तराखंड में उन्हें सैनिक कल्याण में काम करने का मौका मिले। उन्होंने ईटीवी भारत के कैमरे के आगे ऐलान किया कि वो एक महीने के भीतर सैनिकों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आने वाले हैं जो कि उनका एक मंत्री के रूप में पहला बड़ा काम होगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।