एफआरआई में 107 कोरोना संक्रमित, प्रवेश बंद

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) कैंपस में 107 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद एफआरआई को अगले आदेशों तक बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
एफआरआई कैंपस में इतनी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद इनमें से कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं तो कुछ होम आइसोलेशन पर हैं। एफआरआई के निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि अगले आदेशों तक कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। यहां अधिक संख्या में रोजाना पर्यटक और मॉर्निंग वॉक के लिए लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक एफआरआई बंद रहेगा।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।