असम में महसूस किए गए 6.4 तीव्रता के भूकप के झटके

गुवाहाटी। असम में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप के झटकों की तीव्रता 6.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया कि असम में आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप से असम हिल गया है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। इस भूकंप का केंद्र सोनितपुर था और ये भूकंप 17 किलोमीटर की गहराई पर सुबह 7.51 बजे आया । समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, असम में एक के बाद एक तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिनमें से 6.4 तीव्रता का भूकंप सबसे तेज था। भूकंप के ये तेज झटके असम के साथ मेघालय और दक्षिणी बंगाल में भी महसूस किए गए।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।