कुंभ ड्यूटी से आने वाले सभी पुलिस जवानों का होगा कोरोना टेस्ट

पिथौरागढ़। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस ने तय किया है कि कुंभ में ड्यूटी से लौट रहे सभी जवानों की जिले में प्रवेश से पहले जांच की जाएगी। सभी जवानों को पुलिस लाइन में क्वारंटाइन भी किया जाएगा। एसपी ने बताया कि क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद ही पुलिसकर्मी अपने घरों में जा सकेंगे। जिन जवानों में कोई भी लक्षण दिखाई देंगे उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने कहा कि कुंभ ड्यूटी से वापस आने वाले हर पुलिसकर्मी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ के साथ ही अन्य ड्यूटी पर गए पुलिस जवानों का जनपद में वापस लौटने पर अनिवार्य रूप से आरटीपीएआर टेस्ट किया जाएगा। साथ ही टेस्ट की रिपोर्ट आने तक उनको पुलिस लाइन में आइसोलेशन में रखा जायेगा। पुलिस कर्मियों के परिवार से साथ ही जनपदवासियों में कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिये पिथौरागढ़ पुलिस ने ये कदम उठाने का फैसला लिया है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।