पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वह प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार अभियान से उत्तराखंड लौटे थे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के विभिन्न जनपदों व क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कार्यकर्त्‍ताओं ने भाजपा की विकासपरक सोच को जनता के समक्ष रखा।
इस दौरान पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा व लोकजीवन को निकट से देखने और अनुभव करने का मौका मिला। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता में अथाह सम्मान देखा। जनता उनके विजन और सर्वस्पर्शी नीतियों की मुरीद है। वहां की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। पश्चिम बंगाल में बेरोजगारों, किसानों के उत्थान के लिए कोई नीतियां नहीं बनाई गई है। पश्चिम बंगाल में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयवर्गीय आदि के सानिध्य में चुनाव प्रचार करने का मौका भी मिला।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।