महाकुंभ के गुब्बारे में हुआ ब्लास्ट, तीन छात्र घायल

हरिद्वार। देर रात महाकुंभ में एक बड़ा हादसा हो गया है।ऋषिकुल विद्यापीठ में महाकुंभ की भव्यता को दर्शाने के लिए लगाया गया गुब्बारा अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
गौरतलब है कि महाकुंभ मेले में भव्यता को दर्शाने के लिए जगह-जगह बड़े-बड़े गुब्बारे लगाए गए हैं और उन पर महाकुंभ का स्लोगन भी दिया गया है। बीती देर रात ऋषिकुल विद्यापीठ में महाकुंभ मेले के लिए लगाए गए गुब्बारे में ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में ऋषि कुल विद्यापीठ में पढ़ने वाले 3 छात्र आ गए और झुलस गए। महाकुंभ मेले के स्वास्थ्य मेला अधिकारी अर्जुन सिह सेंगर ने बताया कि गुब्बारे में ब्लास्ट होने के कारण ऋषि कुल विद्यापीठ के 3 छात्र झुलस गए। हालत गंभीर होने के चलते सभी को ऋषिकेश के एम्स में भेजा गया। जिसमें से 2 छात्र ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं, जबकि, एक छात्र को देहरादून के कोरोनेशन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल, अभी छात्रों की हालत स्थिर है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।