अधिकारियों की छुट्टी की रद्द dm dehradun

अधिकारियों की छुट्टी की रद्द

देहरादून– जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत करया है कि 12 एवं 14 अपै्रल 2021 को कुम्भ मेला शाही स्नान प्रस्तावित होने के फलस्वरूप व्यवस्था बनाए रखने तथा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों केा मुख्यालय में ही बने रहेंगे तथा सौपे गए उत्तरदायित्वों का निर्वतन करेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों में किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी को अवकाश स्वीकृत नही किया जाएगा न ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति रहेगी। यदि कोई अवकाश पूर्व स्वीकृत किया गया है तो उसे निरस्त समझा जाएगा।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।