बदरीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

बदरीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

चमोली ।  उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव के पास हुआ है। दरअसल यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। घटना शनिवार को देर रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जोशीमठ लौट रहे थे। घटना की जानकारी रविवार को सुबह लोगों को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जोशीमठ और पीपलकोटी से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई सेे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहींं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार ये लोग बारात में शामिल थे। बरात के सभी वाहन तो जोशीमठ पहुंच गए, लेकिन यह कार नहीं पहुंची। जिसे लोग रातभर ढूंढने में लगे रहे। पुलिस को भी रात को ही सूचना दी गई। रविवार को सुबह घटना स्थल का पता चल पाया।

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम प्रताप नैथवाल (52) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया…रजत नैथवाल (22) पुत्र प्रताप नैथवाल….प्रवीन नैथवाल(23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल…गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंंद्र गमसवाल, बौंला, गमशाली…शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।