सीएम तीरथ ने आश्रम में बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

सीएम तीरथ ने आश्रम में बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand ) के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उनको प्रदेश और देश के तमाम नेताओं से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपना जन्मदिन श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में बच्चों के साथ मनाया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण भी किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्ययक्ष जेपी नड्डा, पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केन्द्रीय मंत्री निशंक, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत केंद्र और राज्य के कई तमाम बड़े नेता शामिल रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।