देर रात तीन बसों में लगी आग,संदिग्ध पकड़ा

रामनगर। रोडवेज बस डिपो में खड़ी तीन बसों में बु्धवार रात 2 बजे जबरदस्त आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड़ ने समय रहते आग पर काबू किया।
स्टेशन इंचार्ज नवीन आर्य ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, जिस पर आग लगाने शक है। उससे पूछताछ की जा रही है।
रामनगर रोडवेज बस अड्डे में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते पुरानी बसों को एक साइड पर खड़ा किया गया था। आग पुरानी बसों में लगी है। बताया जा रहा है कि इन बसों में बैठकर आसपास के असामाजिक तत्व शराब पीते हैं।
स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि कई बार पुलिस को सूचना दी गई थी कि शाम के समय गश्त बढ़ाई जाए, ताकि असामाजिक तत्वों को हटाया जाए। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि एक आरोपी को शक के आधार पर पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।