कोरोना कहरःमंत्री आवास पर आम लोगों के जाने पर रोक

देहरादून। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अब यमुना कॉलोनी स्थित मंत्रियों के आवास पर आम लोगों की एंट्री भी बंद कर दी गई है। राज्य में कोरोना का संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। लिहाजा अब मंत्रियों ने भी एहतियात बरतते हुए फिलहाल आम लोगों से आवास पर मिलने के कार्यक्रमों को बंद कर दिए हैं।
उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण को लेकर जारी हो रही गाइडलाइन के बीच अब मंत्रियों ने अपने आवास पर आम लोगों की एंट्री को बंद कर दिया है। कुछ मंत्रियों के आवास पर स्टाफ संक्रमित मिले हैं। तो कुछ के परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित हुए हैं। अब अधिकतर मंत्रियों ने एहतियात बरतते हुए आम लोगों की एंट्री अपने आवास में बंद कर दी है। कैबिनेट मंत्री और सरकार में शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के स्टाफ में कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद उनके आवास पर अब आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। वन मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे को भी कोरोना संक्रमण हुआ है। उनके आवास पर भी आम लोगों की एंट्री रोकी गई है। बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य से लेकर डॉ. धन सिंह रावत तक के आवास पर आम लोगों को रोका जा रहा है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।