कोरोना संक्रमणः दून अस्पताल की ओपीडी आज से बंद

देहरादून। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए बुधवार से दून अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई है। फिलहाल अस्पताल में केवल कोविड मरीजों काही उपचार होगा। हालांकि फ्लू मरीजों की ओपीडी कंटेनर में चलती रहेगी।
कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद दून अस्पताल को एक बार फिर कोविड अस्पताल बनाया गया है। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संचालन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। तय किया गया कि फिलहाल जब तक कोरोना के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं, अन्य ओपीडी को बंद कर दिया जाए।
करीब दो हफ्ते पहले ओपीडी का समय कम किया गया था। इससे पहले कोरोना की शुरूआत के समय भी दून को कोविड अस्पताल बनाया गया था।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।