कोरोनाःआज से ऋषिकेश एम्स की ओपीडी सेवा बंद

ऋषिकेश। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऋषिकेश एम्स ने सोमवार को ओपीडी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। एम्स में मरीजों की सुविधा के लिए संस्थान की ओर से टेलिमेडिसिन सेवाएं शुरू की गई हैं। यह जानकारी एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने दी है।
अब सभी सामान्य रोगों से ग्रसित मरीज टेलिमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से संबंधित चिकित्सकों से जरुरी परामर्श ले सकेंगे। इसके साथ ही कोविड संक्रमण से ग्रसित मरीजों के उपचार के लिए एम्स अस्पताल प्रशासन ने 300 से अधिक बेड आरक्षित किए हैं। बताया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या 500 तक की जाएगी।
वहीं दून मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच ठप होने के बाद कोरोनेशन अस्पताल समेत देहरादून के अन्य जगहों से लिए गए सैंपल को जांच के लिए एम्स और निजी लैब में भेजे गए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।