पकड़ा गया चोर निकला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र अंतर्गत कुछ दिन पहले महिला से मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी की कोरोना जांच कराने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद हल्द्वानी कोतवाली में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने से पहले उसका कोविड-19 टेस्ट कराया. उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं चोर को पकड़ने वाले पुलिस कर्मी भी अब अपना टेस्ट करा रहे हैं। दूसरी तरफ कोतवाली को सैनिटाइज करने का काम भी जारी कर दिया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।