कोरोना वैक्सीनः 18-44 आयु वर्ग के लोगों का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

देहरादून। बुधवार से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को निःशुल्क कोरोना टीकाकरण देने को लेकर पंजीकरण शुरू हो रहा है। जिसकी जानकारी सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ट्वीट कर दी है। सीएम ने ट्वीट किया कि कोविड-19 पर जीत के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दायरा बढ़ाते हुए एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरु हो जाएगा, जिसके लिए बुधवार शाम चार बजे से निःशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। वैक्सीन केवल कोविन या आरोग्यसेतु के माध्यम से स्व पंजीकरण एवं अग्रिम अपॉइंटमेंट के बाद दी जाएगी। उत्तराखंड में इस निःशुल्क टीकाकरण अभियान से 50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। उत्तराखंड में भी 7 प्रेशर स्विंग एडसोपर्शन (पीएसए) चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना होगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।