कोरोना पीड़ित पत्रकारों,मीडिया कर्मियों को मिले सरकारी मदद- अजय भट्ट

कोरोना पीड़ित पत्रकारों,मीडिया कर्मियों को मिले सरकारी मदद- अजय भट्ट

संजय कुमार अग्रवाल

नैनीताल। नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट कर उन्हें पत्रकार व मीडिया के लोगों को कवरेज हेतु पहचानपत्र को ही कर्फ्यू पास की श्रेणी में रखने की घोषणा का स्वागत कर आभार व्यक्त किया है।

IMG_20210428_220945-880x1024 कोरोना पीड़ित पत्रकारों,मीडिया कर्मियों को मिले सरकारी मदद- अजय भट्ट

उन्होंने साथ ही प्रदेश मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देकर माँग की है कि पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है अतः उसकी उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। भट्ट ने पत्र में कहा है कि पत्रकार व़ मिडिया से जुडे़ लोगों का ध्यान रखा जाय । कोरोना संक्रमण पाये जाने व निधन होने पर सरकार उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दे़।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।