कोरोना संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार कर सकेंगे उनके परिजन

कोरोना संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार कर सकेंगे उनके परिजन

कोरोना संक्रमित मृतकों को अब परिजन अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक स्थान ले जा सकेंगे। यह बयान देहरादून के डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में दिया।उन्होंने कहा कि अभी तक कोरोना संक्रमित मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को नहीं सौंपा जाता था। प्रशासनिक निगरानी में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाता था।

लेकिन अब लोग अपने जिला प्रशासन की अनुमति लेने के बाद शव को अपने पैतृक स्थान पर ले जा सकेंगे। इसके लिए कोविड सुरक्षा के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।उन्होंने कहा कि रिसर्च संस्थानों और आवासीय विद्यालयों में बाहर से आने वालों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। यहां आने के बाद जांच की व्यवस्था नहीं रहेगी। वहीं, उन्होंने लोगों से कोविड सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील भी की।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।