डीएम ने कोरोना रोकथाम के लिए दिए अधिकारियों को निर्देश

देहरादून। कोरोना की रोकथाम के लिए दून के डीएम आशीष श्रीवास्तव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऑक्सीजन डीलर की नियमित चेंकिग करने, ऑक्सीजन डीलरों और अस्पतालों में अमीन और लेखपालों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्राॅपर रजिस्टर बनाकर ऑक्सीजन खपत के साथ ही व्यक्तिगत रूप से घर पर ही मरीजों के लिए ऑक्सीजन ले जाने वालों का नाम और पूर्ण पता अंकित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सिलेंडर की निर्धारित समय-समय पर वापसी भी सुनिश्चित की जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत ऑक्सीजन डीलर और हाॅस्पिटल की आपूर्ति सहित खपत का विवरण अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व को भेजने को कहा. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कारण ऑक्सीजन और दवाइयों की जमाखोरी और कालाबाजारी न हो पाए। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डीएम आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ऑक्सीजन डीलर्स के गोदाम पर छापेमारी की गई। जिसमें स्टोर मालिकों को निर्देशित किया गया है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति केवल अस्पतालों को किया जाए। इंडस्ट्री को दिए सभी ऑक्सीजन सिलेंडर को वापस प्राप्त करते हुए अस्पतालों को आपूर्ति की जाए। ऐसा न करने वाले संबंधित डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।