कुलगाम और अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

कुलगाम और अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हतीपोरा और अनंतनाग के सेंथन में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. दो अलग-अलग मुठभेड़ें हो रही है. इसकी जानकारी कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजय कुमार ने दी है. एक अधिकारी ने बताया कि हतीपोरा क्षेत्र में पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी पर घेराबंदी की है, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया

उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संबंधित ठिकाने की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई. फिलहाल मुठभेड़ जारी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की है. सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि हतीपोरा में दो से तीन आतंकवादी इलाके में छिपे हुए हैं.

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सेना के एक जवान की गोली मार कर हत्या कर दी. जवान छुट्टियों में अपने घर आया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के बिजबेहरा इलाके के गोरीवन में स्थित हवलदार सलीम के आवास के बाहर उसे गोली कर घायल कर दिया. घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

शोपियां और पुलवामा मारे गए थे सात आतंकी

इससे पहले शोपियां और पुलवामा जिलों में सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख इम्तियाज अहमद शाह समेत सात आतंकवादियों को मार गिराया था. शोपियां में हुई मुठभेड़ में पांच जबकि पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नौबाग में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने बताया था कि शोपियां में मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई थी.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।