चलती बस में हुआ बिस्फोट,एक की मौत

कोटद्वार। परिवहन निगम की बस में कोटद्वार से पौड़ी जाने के लिए दौरान विस्फोट हो गया. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। हादसे से युवक के चेहरे पर काफी गंभीर चोटें आई थीं।
कोटद्वारः उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में कोटद्वार से पौड़ी जाने के लिए दौरान विस्फोट हो गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. हादसे से युवक के चेहरे पर काफी गंभीर चोटें आई थीं।
कोटद्वार से पौड़ी जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की कोटद्वार डिपो की बस में अचानक तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट के दौरान एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। अन्य यात्रियों के मुताबिक युवक फोन पर बात कर रहा था, उसी दौरान तेज विस्फोट हुआ। हादसे के बाद युवक को कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान थलीसैंण के ग्राम कोटा चोपराकोट निवासी के रूप में की है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सुबह 5 बजे कोटद्वार से 9 यात्रियों को लेकर पौड़ी के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 5.45 बजे जब बस दुगड्डा से गुमखाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान भादालिखाल के समीप बस में तेज विस्फोट हुआ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।