महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में लगी आग; अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में लगी आग; अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत

मुंबई, महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंबरा में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में बुधवार को आग लगने से 4 मरीज़ों की मौत हो गई। आग सुबह अस्पताल की पहली मंजिल पर लगी। आग लगने के बाद मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाने लगा, इस दौरान चार मरीजों की मौत हो गई। दमकल की गाड़ियां फिलहाल मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है

जानकारी के अनुसार ठाणे महानगर में आज सुबह 03:40 बजे ठाणे के मुंब्रा में प्राइम क्रिटिकेअर अस्पताल में आग लग गई, दो दमकल और एक बचाव वाहन घटनास्थल पर हैं, आग बुझाने का काम चल रहा है, दूसरे अस्पताल में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान चार की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। अस्पताल आग बुझाने की कोशिश जारी है।

जानकारी हो कि कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। 26 मार्च को मुंबई के भांडुप उपनगर स्थित ड्रीम्स माल के सनराइज कोविड अस्पताल आग लग गई थी। इस हादसे में 11 मरीजों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी। मरने वाले सारे मरीज वेंटिलेटर पर थे, जिसकी वजह से बाहर नहीं निकल सके थे। अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के अलावा दूसरी बिमारियों के मरीज भी भर्ती थे।

महाराष्ट्र के अस्पतालों में लगातार हादसे हो रहे हैं। विरार में आग से पहले नासिक महानगरपालिका द्वारा संचालित डा. जाकिर हुसैन अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक लीक हो गई। इसे रोकने के लिए मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति कुछ समय के लिए रोक दी गई। इस वजह 24 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी, जो वेंटिलेटर पर थे।

जानकारी हो कि कोरोना कहर बन कर टुटा है  महाराष्ट्र में आज 66,358 नए कोविड मामले आये हैं , 895 मौतें और 67,752 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए। कुल मामले 44,10,085 हो गए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।