मसूरी-राजपुर ट्रैकिंग रूट पर लगी आग ने छुटाए वन विभाग के पसीने

देहरादून। शहनशाही आश्रम होते हुए जाने वाले मसूरीः ओल्ड राजपुर ट्रैकिंग रूट के पास पहाड़ी में आग लग गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि, कुछ हिस्से में आग पर बुझा ली गई, लेकिन दूसरी ओर खड़ी चट्टान होने के कारण आग नहीं बुझाई जा सकती है।
देर रात मसूरी-राजपुर ट्रैकिंग मार्ग के पास पहाड़ी पर आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना मसूरी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से एक हिस्से में आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन दूसरे हिस्से में आग अभी भी लगी हुई है। वन दरोगा एसपी भट्ट ने बताया कि जिस हिस्से में अभी भी आग लगी हुई है, खड़ी पहाड़ी होने की वजह से वहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल है। उस हिस्से में ज्यादातर झाड़ियां हैं। उन्होंने बताया कि देर रात तक वन विभाग की टीम मौके पर रही और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।