ग्लेशियर हादसाः अभी तक 291 लोगों को किया गया रेस्क्यू

चमोली। उत्तराखंड में एक बार फिर से प्राकृतिक आपदा की मार पड़ी है। बीते रोज चमोली जिले के नीती घाटी के सुमना में बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी। भारतीय सेना की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 291 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से चमोली जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बदरीनाथ धाम में चार फीट और हेमकुंड साहिब में लगभग पांच फीट ताजी बर्फ जम गई है। बीते रोज चमोली जनपद से लगे भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र सुमना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के समीप ग्लेशियर टूटकर मलारी-सुमना सड़क पर आ गया था। जिससे अभी तक जनहानि की कोई खबर नही है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।