हाथी सुरक्षा दीवार पर उठे सवाल,घटिया निर्माण सामग्री से हो रहा निर्माण

हाथी सुरक्षा दीवार पर उठे सवाल,घटिया निर्माण सामग्री से हो रहा निर्माण
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के गुलरझाला बीट में बन रही हाथी सुरक्षा दीवार बनने से पहले ही सवालों की घेरे में आ गयी। हाथी सुरक्षा दीवार के निर्माण में ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के गुलरझाला बीट में वार्ड नंबर 33 के उदयरामपुर नयाबाद क्षेत्र में पिछले लंबे समय से जंगली जानवरों का आतंक बना रहा, स्थानीय निवासियों की मांग पर वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के निर्देशो पर वन विभाग के द्वारा हाथी सुरक्षा दीवार का कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन वन विभाग के ठेकेदार के द्वारा हाथी सुरक्षा दीवार का निर्माण घटिया निर्माण सामग्री से करवाया जा रहा है, अगर यही हाल रहा तो आने वाली बरसात में यह दीवार बारिश की भेंट चढ़ जाएगी।मजेदार की बात तो यह है कि इस हाथी सुरक्षा दीवार के निर्माण के दौरान कोई भी तकनीकी कर्मचारी और अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं है जिस कारण ठेकेदार अपनी मनमानी के तहत निर्माण कार्य करवा रहा है।
वार्ड नंबर 34 के पार्षद विवेक शाह ने बताया कि मेरे द्वारा इस संबंध में ठेकेदार को बताया गया कि वह हाथी सुरक्षा दीवार निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जायेगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।