हेरिटेज की दीया ने जीती ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप

हेरिटेज की दीया ने जीती ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप

देहरादून। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप से अंडर 14 आयु वर्ग के एकल प्रतियोगिता में हेरिटेज स्कूल, नार्थ कम्पस की दीया चैधरी ने कब्जा किया।
सहस्टरधारा रोड स्थित लॉन टेनिस एकेडमी में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस एकल टूर्नामेंट में देश की नामी खिलाडियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें दिल्ली, बॉम्बे, हैदराबाद, पंजाब आदि राज्यों के खिलाडी शामिल हैं। हेरिटेज स्कूल नार्थ कैम्पस की दीया ने अपने पहले मैच तों आसानी से जीत लिये लेकिन खिताबी मैच में पसीना बहाना पड़ा स फाइनल मैच में जया कपूर ने कड़ी टक्कर दीं, दीया को खिताब जितने के लिये 3 सेट खेलने पड़े, जिसमें स्कोर 6-3,0-6 एवं 7-6 रहा निर्णय आखरी सेट में टाई ब्रेकर से हुआ। दीया के कोच प्रीतम सिंह ने दीया को वधाई देते हुए कहा कि दीया एक फाइटर खिलाडी है एवं उसका भविष्य उज्ज्वल है, दीया की इस सफलता पर हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन चैधरी अवधेश कुमार, डायरेक्टर विक्रांत चैधरी, हेरिटेज स्कूल नार्थ कैम्पस के अध्यक्ष सिद्धार्थ चैधरी, सेवा सिंह मठारू, सुभाष शाह आदि ने बधाई दी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।