नेलांग घाटी पहुंचे किरेन रिजिजू , भारत-चीन सीमा की स्थिति का लिया जायजा

उत्तरकाशी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के डीजी एसएस देशवाल (आईपीएस) प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे को लेकर भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित नेलांग घाटी पहुंचे। यहां पर केंद्रीय मंत्री और डीजी आईटीबीपी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात की। गुरुवार को नेलांग में ही रात्रि विश्राम के बाद केंद्रीय मंत्री और डीजी आईटीबीपी शुक्रवार को टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रतिभाग करेंगे। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और आईटीबीपी के डीजी एसएस देशवाल गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर से भारत-तीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित नेलांग घाटी पहुंचे। यहां पर आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री और डीजी आईटीबीपी का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और डीजी आईटीबीपी के सैन्य अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा की स्थिति पर चर्चा की। जानकारी के अनुसार केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और आईटीबीपी के डीजी एसएस देशवाल ने पहले नेलांग में स्थित आईटीबीपी की चैकी में तैनात जवानों के साथ समय बिताया। साथ ही उनसे उनकी समस्याओं और ड्यूटी पर चर्चा करेंगे। उन्होंने अग्रिम चैकियों का दौरा भी किया। उसके बाद नेलांग से आगे नागा चैकी में जाकर भी जवानों से मुलाकात करेंगे और भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थितियों का जायजा लेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।