कोटद्वार पुलिस बनी मानवता के लिए मिसाल

कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा कोडिया चैक पोस्ट पर बाहरी राज्यो से आने वाले यात्रियों को कोविड सेंटर में चैकअप के दौरान फल व पानी देकर सेवा भाव से कार्य करते
कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के निर्देशन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा कोडिया चैक पोस्ट पर बाहरी राज्यो से आने वाले यात्रियों को कोविड सेंटर में चैकअप के दौरान फल व पानी देकर सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है कोविड जागरूकता के इस कार्य में एन.सी.सी. कैडेटो द्वारा भी पुलिस का सहयोग किया जा रहा है साथ ही यात्रियो से अपील की गयी कि राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स का पालन करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकले, आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, सार्वजनिक स्थानो पर अनावश्यक भीड़-भाड़ न लगाये।इस मौके पर सीओ अनिल जोशी कोतवाल नरेंद्र बिष्ट एस आई संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।