राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

देहरादून। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मंगलवार को दून सीएमआई अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली। धन सिंह रावत ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी।
साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि ष्स्वदेशी निर्मित कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। मुझे किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है। इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा कि ष्कोरोना देश के लिए बाधक और मानव के लिए घातक है। आइए कोरोना मुक्त भारत बनाने के लिए स्वदेशी कोविड का टीका खुद लें और अन्य को भी प्रेरित करें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।