नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। थाना डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में 4 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी कि आमिर नाम का लड़का उनकी नाबालिग बेटी को पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। जिस कारण उसका स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया। इसके अलावा आरोपी नाबालिग से रास्ते में छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने नाबालिग को अगवा करने की भी कोशिश की। .थाना डालनवाला प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।