कलेक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश

देहरादून। कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात तीन कर्मचारियों पर एक फर्म के बिल पास करने के एवज में कमीशन मांगने का आरोप सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी शिकायत फर्म संचालक ने शासन से की थी. जिसके उपरांत मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने तीनों आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जिलाधिकारी को कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।जानकारी अनुसार देहरादून कलेक्ट्रेट कैंप कार्यालय और एडीएम दफ्तर सहित अन्य सरकारी स्थानों में कुछ समय पहले निर्माण कार्य हुआ था, जिसमें कार्यदायी संस्था के 21 लाख रुपए बिल भुगतान की फाइल कलेक्ट्रेट कार्यालय में लंबित चल रही हैं। आरोप हैं कि जिला प्रशासन कार्यालय में तैनात 3 कर्मचारियों ने बिल भुगतान के एवज में फर्म संचालक से 20 प्रतिशत कमीशन की मांग रखी। ऐसे में संचालक ने लंबे समय से लंबित चल रहे भुगतान और कमीशनखोरी लिखित शिकायत संबंधित अधिकारी को दी। जिसके बाद यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा, जहां से गढ़वाल मंडल आयुक्त को पत्र लिखा गया। जिसके बाद शासन स्तर पर इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने देहरादून जिला अधिकारी को तत्काल मामले में जांच कर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।