17 मई को खुलेंगे मद्महेश्वर व तुंगनाथ धाम के कपाट

देहरादून। बैसाखी पर्व पर सुबह 8 बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार के कपाट खोलने की तिथि तय की गई।
जबकि मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ में तृतीय केदार के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय की गई। 17 मई को ही केदारनाथ के कपाट भी खुल रहे हैं।
मंदिर के आचार्यगणों व वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट खोलने की तिथि व समय तय कर घोषित किया गया। उधर, शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कण्डेय मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां पूरी हो गई थी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।