फेक एप पेमेंट मामले में पुलिस ने किया तीन छात्रों को गिरफ्तार

फेक एप पेमेंट मामले में पुलिस ने किया तीन छात्रों को गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने तीन इंजीनियरिंग के छात्रों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये तीनों फेक एप्लीकेशन से फर्जी पेमेंट दिखाकर दुकानदारों को ठगना चाहते थे. एक दुकानदार के सामने उनकी चालाकी चल नहीं पाई और ये तीनों छात्र पकड़े गए.

मामला गुरुवार का है. दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में 4 इंजीनियरिंग के छात्र पहुंचे. एक दुकान पर जाकर 4700 रुपये की एक स्मार्ट वॉच देखते हैं और पसंद करते हैं. फिर दुकानदार को पेटीएम से पेमेंट करते हैं. पेमेंट स्कैन करके की जाती है. लेकिन दुकानदार को पेमेंट रिसीव नहीं होती. दुकानदार ने जब छात्रों से कहा तो उन्होंने अपने मोबाइल में पेमेंट का रिसीविंग दिखाया जो फर्जी था.

तभी दुकानदार को ठगी का आभास होने लगा और उसने बिना देर किए पुलिस को इस बात की सूचना दी. पुलिस की टीम को आते देख चारों छात्र दुकान से भागने लगे. पुलिस वालों ने पीछा करके 4 में से 3 छात्रों को पकड़ लिया. जांच में पता चला कि ये चारों बी. टेक के छात्र हैं. और फेक एप्लीकेशन से पेमेंट दिखाकर लोगों से चीटिंग कर रहे थे.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।