सल्ट विधानसभा चुनावः भाजपा और कांग्रेस के बीच होगी कांटे की टक्कर

चुनाव प्रचार में कांग्रेस भाजपा से आगे
कैलाश जोशी
देहरादून। सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। अगर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जादू चल गया तो चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भी भाजपा पर भारी पड़ सकती है।
सल्ट विधानसभा चुनाव जीतना भारतीय जनता पार्टी के लिए नाक का सवाल है। क्योंकि उत्तराखण्ड की सत्ता पर काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अग्नि परीक्षा के रूप में इस चुनाव को देखा जा रहा है। किन्तु इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस भी पूरे दावं खेल रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के पूरे प्रचार की कमान तबीयत खराब होने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों में है। बताया जा रहा है कि सल्ट विधानसभा क्षेत्र में हरीश रावत का अच्छा खासा राजनीतिक दबदबा है। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली भाजपा प्रत्याशी महेश जीना पर भारी भी पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस चुनाव प्रचार में भाजपा से कहीं अधिक आगे है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह उठ रही है कि भाजपा प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने इस चुनाव को हल्के में ले रही है। जिसका खामियाजा कहीं भाजपा प्रत्याशी को न भुगतना पड़े ऐशी आशंका लगातार बनी हुई है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।