दायित्वधारियों को दो दिन में सरकारी सुविधा छोड़ने का अल्टीमेटम

दायित्वधारियों को दो दिन में सरकारी सुविधा छोड़ने का अल्टीमेटम

देहरादून: मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के सभी 120 दायित्वधारियों की छुट्टी कर दी है. हालांकि उसके बावजूद भी सरकारी गाड़ी कार्यालय और गनर सहित कई सरकारी सुविधाएं इन दायित्वधारियों द्वारा अभी भी ली जा रही हैं. इसको लेकर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है. हटाए गए सभी दायित्वधारियों से 2 दिन के भीतर सभी सरकारी सेवाएं खत्म करने के आदेश दिए हैं.

सरकार की ओर से जारी आदेश.

गोपन विभाग से सभी विभागों को जिनमें दायित्वधारी नियुक्त किए गए थे उन्हें तत्काल प्रभाव से दायित्वधारियों की सुविधाएं वापस लेने के लिए आदेश किया गया है. सभी दायित्व धारियों को 2 दिन की मोहलत दी गई है. यदि उसके बाद भी सरकारी सुविधाएं नहीं छोड़ी जाती हैं तो उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

गौर हो कि बीते दिनों तीरथ सरकार ने त्रिवेंद्र सरकार में बनाए गए सभी दायित्व धारियों को एक झटके में पद मुक्त कर दिया था. उनमें कई ऐसे दायित्व धारी भी थे, जिन्होंने अपने काम की शुरुआत की थी. लेकिन सरकार के फैसले ने उनको निराश कर दिया है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।