उत्तराखंड: आज मिले 6251 नए कोरोना संक्रमित,85 ने गंवाई जान

उत्तराखंड: आज मिले 6251 नए कोरोना संक्रमित,85 ने गंवाई जान

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए। प्रदेश में पहली बार 24 घंटे के अंदर 6251 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 85 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 48 हजार पार हो गई है। आज 3129 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 74 हजार 867 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 20 हजार 350 मरीज स्वस्थ हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 28346 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 2207 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 1163, नैनीताल में 673, ऊधमसिंह नगर में 827, पौड़ी में 253, टिहरी में 163, रुद्रप्रयाग में 150,  पिथौरागढ़ में 33, उत्तरकाशी में 195, अल्मोड़ा में 198, चमोली में 125, बागेश्वर में 107 और चंपावत में 157 संक्रमित मिले।वहीं, प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या  219 हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या  48318 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 2502 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।