दबिश देने पीलीभीत पहुंची उत्तराखंड पुलिस की राईफल छीनी

देहरादून। मुकदमे में वांछित चल रहे अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड से पीलीभीत में दबिश देने पहुंची। पुलिस टीम के साथ अपराधी ने अभद्रता की. इतना ही नहीं, उत्तराखंड पुलिस को घेरकर राइफल भी छीन ली। घटना के बाद उत्तराखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर यूपी और उत्तराखंड की भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस से अभद्रता करने वालों की तलाश की जा रही है। घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मझारा की है। यहां हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधी की तलाश में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाने की पुलिस टीम ने बीती रात दबिश दी थी। गांव में अपराधी ने अपने साथियों के साथ एकजुट होकर पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और कॉन्स्टेबल की राइफल छीन ली। मामले की सूचना उत्तराखंड पुलिस से मिलने पर पीलीभीत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उत्तराखंड पुलिस टीम द्वारा पीलीभीत पुलिस को बिना सूचना दिए अपराधी के घर दबिश दी गई। जब पुलिस टीम के कॉन्स्टेबल की राइफल अपराधी ने छीन ली। तब जाकर पूरे मामले की सूचना पीलीभीत पुलिस को दी गई। घटना के बाद पीलीभीत के कई थानों की फोर्स समेत एसओजी टीम अपराधी को ढूंढ़ने में लगी है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।