उत्तराखंड:फिर करवट बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तराखंड:फिर करवट बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। जिससे ज्यादातर शहरों के तापमान ने भी छलांग लगाई है। मौसम विभाग ने आज से मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बौछारें और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।प्रदेश में चढ़ते पारे के बीच भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। मैदानी इलाकों में दोपहर में लू भी बेचैनी बढ़ा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और उत्तराखंड में गुरुवार रात तक दस्तक दे सकता है। जिससे यहां मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। प्रदेश में रविवार तक मौसम बदला रहने के आसार हैं।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।