उत्तराखंड में भी रहेगा वीकेंड कोविड कर्फ्यू

उत्तराखंड में भी रहेगा वीकेंड कोविड कर्फ्यू

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने संशोधित गाइडलाइन जारी करते हुए रात्रि कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी कर दी है। प्रदेश के सभी जिलों में अब 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। वहीं देहरादून नगर निगम क्षेत्र में माह अप्रैल में आने वाले प्रत्येक शनिवार व रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू रहेगा। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू लागू रहेगा। जनपद देहरादून के अंतर्गत आवश्यक सेवाओं से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी संस्थान शनिवार को भी खुले रहेंगे। इसके अलावा धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक आयोजनों में व्यक्तियों की संख्या 200 से अधिक नहीं रहेगी। सार्वजनिक वाहन 50% यात्री क्षमता के साथ संचालित होंगे समस्त सिनेमा हॉल रेस्टोरेंट बार 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। जिम 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे समस्त जनपदों में संचालित कोचिंग संस्थान पूर्णता बंद रहेंगे स्विमिंग पूल स्पा पूर्णता बंद रहेंगे। पढ़ें पूरी गाइडलाइन

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।