संदिग्धि अवस्था में युवक की मौत

मसूरी। मसूरी के लाइब्रेरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित एक घर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की पड़ताल में जुट गई है।
शुभम नाम के युवक ने पुलिस को बताया कि उसका 23 वर्षीय ममेरा भाई अंकित पंवार होटल में ट्रेनिंग के लिए देहरादून से आया था। रात को वह खाना खाकर सो गया था और वह शराब का भी आदी था। उसने बताया कि जब वह सुबह सो कर उठा तो अंकित उसे अचेत अवस्था में मिला। जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को फोन किया.। नीरज कठैत ने बताया कि पुलिस को एक घर में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आने के बाद ही युवक की मौत की असल वजह पता चलेगी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।