युवाओं के वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ हुए रिलीज

देहरादून। कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रदेश में लोग खौफजदा हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार की बड़ी चिंता यह है कि 18 साल की उम्र से अधिक के युवाओं के लिए वैक्सीन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ रुपए की धनराशि वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग को जारी की गई है।
गौर हो कि प्रदेश में एक मई से 18 साल की उम्र से अधिक के युवाओं के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाना था, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण राज्य में यह अभियान युवाओं के लिए अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। 5 मई तक भी प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ रुपए की धनराशि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की खरीद के लिए आवंटित की है। उम्मीद की जा रही है कि इस राशि के जारी होने के बाद अब प्रदेश में वैक्सीन कि युवाओं के लिए उपलब्धता हो सकेगी।

फोटो डी 3

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।