24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8390 नए मामले मिले

24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8390 नए मामले मिले

देहरादून:उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के  8390 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं 118 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 71 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। आज 4771 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 38 हजार 383 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 58 हजार 903 मरीज स्वस्थ हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून जिले में सबसे अधिक 3430 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
हरिद्वार जिले में 812, नैनीताल में 636, ऊधमसिंह नगर में 1159, पौड़ी में 230, टिहरी में 424, रुद्रप्रयाग में 271, पिथौरागढ़ में 208, उत्तरकाशी में 266, अल्मोड़ा में 247, चमोली में 175, बागेश्वर में 237 और चंपावत में 322 संक्रमित मिले।वहीं, प्रदेश में अब तक 3548 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 71174 हो गई है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।