वैक्सीन संकट पर आप का बीजेपी के खिलाफ डिजिटल अभियान तेज

देहरादून। कोरोना संक्रमण काल में वैक्सीन की कमी को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने केंद्र और तीरथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने लचर स्वास्थ्य सुविधा और कोरोना वैक्सीन के संकट को मुद्दा बनाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ डिजिटल अभियान शुरू किया है।
आम आदमी पार्टी ने मोदी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी। नारे के बीच अपनी डिजिटल अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में रहकर पोस्टर हाथों में लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब तक उत्तराखंड के सभी लोगों को वैक्सीन नहीं मिल जाती, तब तक आम आदमी पार्टी की यह मुहिम जारी रहेगी। आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच सरकार की नाकामियों के कारण वैक्सीनेशन अभियान लड़खड़ा गया है। ऐसे में सरकार के नकारेपन को उजागर करने के लिए पार्टी ने इस डिजिटल अभियान की शुरूआत की है, जिसके जरिए तीरथ सरकार की विफलताओं को सबके सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार की लापरवाही के चलते 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के सामने वैक्सीन का संकट खड़ा हो गया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।