जबलपुर में नकली रेमडेसीविर में आरोपी की पत्नी और मैनेजर गिरफ्तार

जबलपुर में नकली रेमडेसीविर में आरोपी की पत्नी और मैनेजर गिरफ्तार

जबलपुर: शहर में नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन मामले में पुलिस का शिकंजा अब कसता जा रहा है। मामले में ओमती थाना पुलिस ने देर रात सिटी अस्पताल के संचालक और मामले के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह मोखा की पत्नी जसमीत मोखा और सिटी अस्पताल की मैनेजर सोनिया खत्री शुक्ला को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर मामले की जांच में सहयोग न करने और सबूत छिपाने का आरोप है।

पुलिस इन मरीजों के परिजनों से भी पूछताछ करने उनके घर पहुंच रही है। अभी तक जबलपुर पुलिस मामले में जहां सरबजीत सिंह मोखा और अस्पताल के मेडिसीन इंचार्ज देवेश चौरसिया को गिरफ्तार कर NSA की कार्रवाई की है। वहीं अब मोखा की पत्नी और हॉस्पिटल मेनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि मामले में जल्द और भी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले में जबलपुर पुलिस अब तक 8 लोगों को आरोपी बना चुकी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।