ऑक्सीजन ले जा रहे वाहनों को मिले एंबुलेंस का दर्जाःहरीश रावत

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऑक्सीजन ले जा रहे किसी भी वाहन को एंबुलेंस का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे ऑक्सीजन पहुंचाने में विलंब नहीं होगा और मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध हो पाएगी।
हरीश रावत की मांग इसलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में समय पर ऑक्सीजन न पहुंचने से कई मरीजों की जान जा चुकी है। वर्तमान में केंद्र सरकार, राज्य सरकार के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयां और समाजसेवी संस्थाएं ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए प्रयासरत हैं। बावजूद इसके ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत की खबर लगातार आ रही है। ऐसे में हरीश रावत की यह मांग कई मरीजों की जान बचा सकती है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।