भोग के अनाज में कटौती से नाराज,देवस्थानम बोर्ड पर आरोप

चमोली। देवस्थानम बोर्ड गठन के बाद बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं में काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं। नृसिंह मंदिर के हक-हकूकधारियों का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड गठित होने के बाद से शंकराचार्य व अन्य उत्सव डोलियों को शीतकालीन गद्दी स्थल से बदरीनाथ धाम ले जाने वालों को परंपरा के अनुसार दस्तूर (अनाज) नहीं दिया गया है। वहीं देवस्थानम बोर्ड द्वारा भगवान को लगाए जाने वाले भोग के अनाज में भी कटौती की गई है। हक-हकूकधारियों का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही मंदिरों में हर दिन बनने वाले भोग की मात्रा में भी काफी कटौती की गई है। 18 मई को भगवान बदरी-विशाल के कपाट खुलने हैं। ऐसे में हक-हकूकधारियों की नाराजगी सरकार और बोर्ड के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकती है। वहीं मामले को लेकर देवस्थानम बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन से बात नहीं हो पाई।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।