उत्तराखंड के सभी जिलों में तैनात होगी चीता पुलिस- DGP अशोक कुमार

उत्तराखंड के सभी जिलों में तैनात होगी चीता पुलिस- DGP अशोक कुमार

देहरादून। देहरादून और हरिद्वार की तर्ज पर अब प्रदेश के सभी जिलों में चीता पुलिस तैनात होगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने अधिकारियों को रेंज स्तर पर पूरा डाटा तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा भविष्य में चीता पुलिस को और स्मार्ट बनाने के लिए उनको शॉर्ट रेंज आर्म पिस्टल भी दी जाएंगी। साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों को भी चीता यूनिट की तरह ट्रेनिंग दी जाएगी।

शुक्रवार को डीजीपी ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि आगामी पांच जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 16 अगस्त हरेला पर्व तक पुलिस विभाग की ओर से वृहद पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान करीब एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम को देखते हुए अधिकारी संबंधित विभागों व संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर लें। समीक्षा के दौरान डीजीपी ने सभी जनपद प्रभारियों व पुलिस उपमहानिरिक्षक गढ़वाल रेंज व पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज से कोरोना की वर्तमान स्थिति के संबंध में किए जा रहे कार्यों और कार्रवाइयों के बारे में फीडबैक भी लिया।

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में पुलिस की ओर से जो उत्कृष्ट कार्य किए गए उन्हें जारी रखा जाए। कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आई है, जिससे स्थिति में सुधार है। लेकिन कोरोना कफ्र्यू में निकट भविष्य में छूट दिए जाने पर स्थिति पर नजर बनाएं रखें और कोरोना काल के नियमों का कठोरता से पालन कराएं। उन्होंने एसडीआरएफ की ओर से गोद लिए गए 20 गांवों में से भी उन गांवों का चयन करने को कहा जो दूरस्थ हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।