चमोली के इन क्षेत्रों में रहेगा कोरोना कर्फ्यू

चमोली के इन क्षेत्रों में रहेगा कोरोना कर्फ्यू

देहरादून; उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण मैदान से लेकर पहाड़ तक फैलता जा रहा है। शहर ही नहीं प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भी सैकड़ो की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं ऐसे में अब पहाड़ों पर भी जिलाधिकारियों को लॉकडाउन जैसे फैसले लेने पड़ रहे हैं। चमोली में भी जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 9 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इसके तहत जिले के नगर पालिका नगर पंचायत क्षेत्र व जनपद के घाट देवाल व नारायण बगड़ बाजार की दुकानें 6 मई से 9 मई प्रातः 5:00 बजे तक पूर्ण बंद रहेंगी। इस अवधि के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे तक ही खुली रहेंगी तथा दवाई की दुकान है पूर्ण रूप से खुली रहेंगी अन्य सभी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।