ऊधम सिंह नगर ज़िले में कोरोना के मामलों में आई गिरावट

ऊधम सिंह नगर ज़िले में कोरोना के मामलों में आई गिरावट

कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कम होने लगी है, मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा बढ़ने के साथ मृतकों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज करा रहे चार मरीजों की मौत हो गई। हालांकि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 2345 है , रविवार को पॉजिटिव आए मरीजों में रुद्रपुर में 10 संक्रमित मरीजों . काशीपुर में 13, खटीमा में 26, सितारगंज में 12, किच्छा में 6, बाजपुर में 17, जबकि जसपुर में 2 संक्रमित मामले शामिल हैं।

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। बीते कई दिनों से नए मिलने वाले सक्रिय संक्रमितों से अधिक संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं। जो जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए राहत की खबर है स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की माने तो जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले लगातार घट रहे हैं और अधिक संख्या में लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं इतना ही नहीं पहले के मुकाबले मात्र 3 प्रतिशत नए मामले ही सामने आ रहे हैं जो जनपद के लिए राहत भरी खबर नजर आ रही है ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।