पहाड़ी जिलों के अस्पतालों से भी मौत के आंकड़ों में देरी

देहरादून, 27 मई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से मौतों के आंकड़ों को देरी से बताने के मामले मैदानी जिलों के अस्पतालों से लगातार सामने आए हैं। लेकिन अब ऐसी लापरवाही पहाड़ी जिलों से भी आने लगी है। ये तब है जब स्वास्थ्य सचिव ऐसी लापरवाही पर अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दे चुके हैं। चमोली, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले के अस्पतालों से कुछ ऐसे ही मामले सामने आए हैं। बुधवार को इन चार जिलों से अप्रैल से मई के बीच हुई 40 संक्रमितों की मौतों की सूची स्वास्थ्य विभाग को दी गई। उधर में हेल्थ बुलेटिन में साफ बताया गया है कि अप्रैल से मई के बीच चमोली जिले में दिखाई गई 8 मौतों में से 5 मरीजों की मौत पौड़ी, 2 नैनीताल और 1 देहरादून जिले में जोड़ी गई है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।